UP Board Result 2025 - 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब होगा जारी? जानें ताज़ा अपडेट
UP Board Result 2025: रिजल्ट कब होगा जारी? जानिए 10वीं और 12वीं की ताज़ा अपडेट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित UP Board 10वीं और 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट को लेकर छात्रों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। इस वर्ष 2025 में बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं और अब रिजल्ट की घोषणा की तैयारी ज़ोरों पर है।
अब मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में
खबरों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश बोर्ड की कॉपी जांचने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। राज्यभर में बनाए गए 275 से अधिक मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों ने निर्धारित समय से पहले मूल्यांकन कार्य को पूरा कर दिया है।
रिजल्ट की संभावित तारीख क्या हो सकती हैं?
UPMSP के सूत्रों की मानें तो UP Board 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
आप ऐसे चेक कर सकते है रिजल्ट
रिजल्ट जारी होते ही छात्र UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
- “Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर डालें
- Submit पर क्लिक करें और रिजल्ट स्क्रीन पर देखें
इस बार इतने छात्रों ने दी परीक्षा
इस बार UP Board परीक्षा 2025 में लगभग 55 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 10वीं और 12वीं दोनों क्लासों को मिलाकर लाखों छात्र-छात्राएं अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Read more articles click here
ताज़ा अपडेट के लिए फॉलो करें
रिजल्ट की सटीक जानकारी और सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Instagram और Facebook पेज पर फॉलो करें।
📢 Disclaimer
ब्लॉग पोस्ट शिक्षा से जुड़ी जानकारी हेतु है। कृपया आधिकारिक वेबसाइट से ही परिणाम देखें। यह साइट किसी भी बोर्ड की आधिकारिक साइट नहीं है।
इस ब्लॉग पर दी गई सभी जानकारियाँ सामान्य सूचना के उद्देश्य से साझा की जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता और पूर्णता की कोई गारंटी नहीं देते। कृपया किसी भी निर्णय से पहले संबंधित विषय की आधिकारिक या विशेषज्ञ स्रोत से पुष्टि करें। ब्लॉग पर दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाली किसी हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे।
Comments
Post a Comment